फोटो compress करने का आसान तरीका
- एक या कई फोटो चुनें।
- Format चुनें। ज़्यादातर कामों के लिए JPG ठीक है, website के लिए WebP सबसे हल्का है।
- Quality और चौड़ाई सेट करें। हर फोटो के सामने पुराना और नया साइज़ दिख जाएगा।
- एक-एक करके या सभी एक साथ download करें।
JPG, PNG और WebP में क्या चुनें?
JPG फोटो के लिए सबसे आम format है और हर जगह खुलता है। PNG में quality नहीं घटती, इसलिए screenshot और logo के लिए अच्छा है, पर फ़ाइल भारी होती है। WebP नया format है जो JPG से भी हल्का होता है और लगभग सभी नए browser और phone इसे खोल लेते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या फोटो कहीं upload होती है?
नहीं, सारा काम आपके browser में होता है।
सरकारी form के लिए ठीक KB चाहिए तो?
उसके लिए फोटो और सिग्नेचर KB resize tool इस्तेमाल करें, जिसमें pixel, KB और DPI तीनों सेट होते हैं।